आज प्रातः 7 बजे टीम ‘आवर फ़ॉर नेशन’ ने फूलनाथ जी की बगेची में छह सप्ताह से चल रहे स्वच्छता अभियान का समापन किया। एक दिन पूर्व हुई बारिश ने जैसे भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद इस स्थल पर बरसाया।
13/7/25,
आज प्रातः 7 बजे टीम ‘आवर फ़ॉर नेशन’ ने फूलनाथ जी की बगेची में छह सप्ताह से चल रहे स्वच्छता अभियान का समापन किया। एक दिन पूर्व हुई बारिश ने जैसे भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद इस स्थल पर बरसाया।
आज बाउंड्री वॉल के पास जमी वर्षों पुरानी गंदगी हटाई गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर कचरा निकाला गया और बगेची अब एक पवित्र, स्वच्छ और रमणीय स्थल के रूप में सजी है।
सेवा के बाद सभी ने भगवान शिव की आरती की और पुजारीजी ने आभार स्वरूप अगले रविवार सायं सभी के लिए प्रसाद का आयोजन घोषित किया।
खास बात यह रही कि स्थानीय थाना प्रशासन ने भी भविष्य में अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी ली है.
“जब समाज एकजुट होकर सेवा करता है, तो हर जगह मंदिर बन जाती है। सेवा कभी खत्म नहीं होती, बस जगह बदलती है।”
अगले रविवार नई जगह… नया संकल्प…
‘आवर फ़ॉर नेशन’
#सेवा_संस्कार #स्वच्छता_अभियान #Awareness #HourForNation #Bikaner #फूलनाथजीकीबगेची
You may also like: 3.भारत का पहला स्वदेशी डिजाइन किया गया सात नैनोमीटर कंप्यूटर प्रोसेसर 'शक्ति' 2028 तक तैयार होने की उम्मीद है
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.